{"_id":"6a19e04aeb1035a19c0bdd54","slug":"rudrapur-bus-stand-turns-into-a-pond-the-premises-overflow-with-water-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-183121-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ताल बना रुद्रपुर का बस स्टैंड, पानी से परिसर लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ताल बना रुद्रपुर का बस स्टैंड, पानी से परिसर लबालब
Sat, 30 May 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर लोगों के गुस्से का कारण बन गई है। शुक्रवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से बस स्टैंड ताल बन गया। पूरा परिसर पानी से लबालब भर गया है। परिसर जलमग्न हो जाने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बस स्टैंड में फैली गंदगी, जलभराव और जर्जर सुविधाओं को लेकर लोग नाराजगी जता रहे । सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों को ट्रोल किया जा रहा है। करीब दस वर्षों से परिवहन मंत्री, क्षेत्रीय विधायक और एमएलसी द्वारा रुद्रपुर में पीपी मॉडल पर हाईटेक बस स्टैंड बनाए जाने के दावे किए जा रहे हैं। पर धरातल पर कोई काम नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। जलभराव के कारण रोडवेज बसों को सड़क पर ही यात्रियों को उतारना पड़ रहा।