{"_id":"57d045a64f1c1b7f2f319021","slug":"rs-officials-are-seated-on-chairs-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सियों पर बैठकर अधिकारी ले रहे रुपये : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सियों पर बैठकर अधिकारी ले रहे रुपये : शिवपाल
देवरिया
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार बेईमान थी। उसके शासन काल में भ्रष्टाचार बढ़े थे। कुछ अधिकारी अब भी कुर्सियों पर बैठ कर रुपये वसूल रहे हैं। मैंने इसे रोकने का प्रयास किया है। कार्यकर्ता हर सरकारी कार्यों के गुणवत्ता की निगरानी करते रहें। जहां गड़बड़ी मिले, मुझे बताएं, कड़ी कार्रवाई करूंगा।
शिवपाल रामपुर कारखाना के बरियारपुर इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों में संघर्ष की प्रवृत्ति है। देश में जब भी समाजवादी आंदोलन हुआ, देवरिया के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जब भी सपा सरकार बनी है तो किसान, गांव और गरीब का विकास हुआ है। किसानों का कर्ज माफ किया गया। बजट का सदुपयोग होना चाहिए।
जनता का पैसा जनता के लिए है। पूर्ववर्ती बसपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह सरकार बेईमान थी। भ्रष्टाचार बढ़ गए थे। पत्थर और मूर्ति लगवा कर कमीशन लिया जाने लगा था। मैंने इसे रोकने का प्रयास किया है। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह एक भी वादा पूरा नहीं कर रही है। प्रदेश के विकास के मद में मिलने वाला रुपये भी नहीं मिल रहा हैं।
विज्ञापन
अगली सरकार में वह और अधिक विकास कार्य कराएंगे। उन्होंने 300 करोड़ रुपये से हुए विकास कार्यों का बटन दबा कर लोकार्पण किया। मंच पर एक कार्यकर्ता ने उनसे शिकायत की थी कि नहरों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक दिन यानी बृहस्पतिवार की शाम तक नहरों के टेल नहीं, किसानों के खेतों तक पानी पहुंच जाना चाहिए।
जिले का कोई ट्यूवबेल खराब मिला तो अधिकारियों की खैर नहीं। देवरिया शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने रिंग रोड बनाने के साथ ही कई पुल के निर्माण और सड़कों के जीर्णोद्धार का ऐलान किया। विधायक गजाला लारी ने कहा कि सपा जिले की सभी सातों सीटें जीतेगी। इलाके में सड़क और पुल-पुलिया का जाल बिछ गया है। जनता का विश्वास हम पर है। राहुल गांधी खाट पर बैठने की नौटंकी कर रहे हैं।
किसानों की असली हितैषी समाजवादी पार्टी है। सम्मेलन को पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव, डॉ. पीके राय, अनुग्रह नारायण सिंह, स्वामीनाथ यादव, स्वामीनाथ भाई, प्रदीप यादव, विजय प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय, शाकिर अली, एमएलसी रामसुंदर दास, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संतोष द्विवेदी, पूर्व मंत्री रामाज्ञा सिंह चौहान, मनीष सिंह आदि ने संबोधित किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव और संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव ने किया। इस दौरान विजय रावत, अरविंद यादव, राम प्रताप यादव, धर्मवीर गुप्ता, व्यास यादव, जयश्री यादव, दिव्यांशपति त्रिपाठी, सोनी गुप्ता, विजय गुप्ता, दीनानाथ चौधरी, इस्माइल अंसारी, दयाशंकर यादव आदि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।