फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rs. 72 K cheated

इलाज के बहाने ठग लिए 72 हजार रुपये

Sat, 25 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rs. 72 K cheated
इलाज के बहाने ठग लिए 72 हजार रुपये
विज्ञापन

बरहज। नगर के गौरा वार्ड निवासी विजय कुमार ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने इलाज के लिए बनारस में एक चिकित्सक के वहां पर्ची लगाने के नाम पर 72 हजार रुपये ऐंठ लिया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है।

बरहज के गौरा निवासी विजय कुमार के परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब है। लोगों का कहना है कि विजय के मोबाइल फोन पर अपरिचित व्यक्ति का फोन आया। उसने परिजन के इलाज के लिए बनारस में डॉक्टर विवेक शर्मा के वहां पर्ची लगाने की बात कही। वह झांसे में आ गया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर उसने ओटीपी बता किया। लेकिन जब तक कुछ समझ पाता, जालसाजों ने उसके खाते से करीब 72 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने खाता बंद कराया और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर सेल का प्रकरण है। उसे संबंधित को ट्रांसफर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed