फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   RPF and GRP conducted inspections to curb crime on trains.

Deoria News: ट्रेनों में अपराध रोकने को आरपीएफ और जीआरपी ने किया निरीक्षण

Mon, 31 Aug 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
RPF and GRP conducted inspections to curb crime on trains.
भटनी। ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सघन निरीक्षण किया। टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जवानों ने यात्रियों से बातचीत कर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। ट्रेनों में भी यात्रियों के सामान और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यात्रियों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई गई। आरपीएफ कमांडेंट छपरा पंकज चुघ ने बताया कि लगातार ट्रेनों में चोरी की घटना को रोकने को आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed