फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Route diversion to get rid of jams in the city

शहर में जाम से निजात के लिए रूट डायवर्जन, दो मार्ग वन-वे

Sun, 06 Dec 2020 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Route diversion to get rid of jams in the city
शहर में जाम से निजात के लिए रूट डायवर्जन, दो मार्ग वन-वे
विज्ञापन

देवरिया। शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कई मार्गों का रूट डायवर्जन किया गया है, जो सुबह आठ से रात आठ बजे तक लागू रहे। कचहरी चौराहे से हनुमान चौराहा रोड तथा कोआपरेटिव से हनुमान मंदिर मार्ग वन-वे रहेगा। इस राघव नगर रोड पर जाने तथा हनुमान मंदिर चौराहे से कोआपरेटिव चौराहा की तरफ वाहनों के आने की अनुमति होगी। यह नियम सोमवार से लागू हो जाएगा।
शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। इससे गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। वहीं जाम को समाप्त कराने में यातायात पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर शहर के दो मार्गों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके तहत कचहरी शिव मंदिर चौराहे से हनुमान मंदिर चौराहा तक मार्ग वन-वे कर दिया गया है। कचहरी चौराहा से राघवनगर मार्ग पर एसबीआई बैंक, दुर्गा मंदिर होते हनुमान मंदिर रोड पर वाहनों को (नो इंट्री नियमों के दृष्टिगत) जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार कोआपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी वाहन हनुमान मंदिर चौराहे से राघव नगर मोड़ की तरफ नहीं जाएगा। इसके अलावा हनुमान मंदिर चौराहे से कोआपरेटिव चौराहे की तरफ वाहनों को जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्सेट
यह हुआ बदलाव
- कचहरी शिव मंदिर चौराहे से राघव नगर होते हनुमान मंदिर रोड रहेगा वन-वे, जा सकेंगे वाहन
- कोआपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर, राघव नगर व सीसी रोड जाने की नहीं होगी अनुमति
- हनुमान मंदिर चौराहे से कोआपरेटिव चौराहा की तरफ आ सकेंगे वाहन
मालवीय रोड से अंसारी रोड जाने वाला मार्ग भी हो सकता है वन-वे
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भविष्य में कसया ओवर ब्रिज के दक्षिणी छोर पर मालवीय रोड से अंसारी रोड जाने वाला मार्ग तथा कोतवाली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक रोड भी वन-वे किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed