फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   roadways,mst

रोडवेज : एक अप्रैल से मैन्यूअल एमएसटी

Fri, 13 Mar 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
roadways,mst
31 मार्च तक स्मार्ट कार्ड एमएसटी वैध, एमडी के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक अप्रैल से रोडवेज में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की मैन्यूअल व्यवस्था लागू हो रही है। ऐेसे में स्मार्ट कार्ड एमएसटी 31 मार्च तक ही वैध होगी। इससे जिले में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक छात्रों एवं दैनिक यात्रियों को एमएसटी पुन: बनवानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी के निर्देश पर इस संबंध में डिपो में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
मार्च माह के पहले सप्ताह में रोडवेज ने दैनिक यात्रियों को झटका देते हुए एमएसटी व ओपेन एंडेड कार्ड प्रणाली को समाप्त करने का फैसला किया है। छह साल पूर्व तक डिपो स्तर पर मैनुअल एमएसटी ही बनती थी। वर्ष 2014 में मैनुअल एमएसटी को बदलकर स्मार्ट कार्ड बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

मुख्यालय से सर्कुलर आने के बाद ही एमएसटी के संबंध में नया निर्देश जारी किया गया है। एक अप्रैल से डिपो में मैन्यूअल एमएसटी बनाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अभी 31 मार्च तक स्मार्ट कार्ड एमएसटी वैध है। इस संबंध में किसी भी कार्डधारक को कोई शिकायत है तो क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओम कुमार मिश्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, देवरिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed