फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways do not take care of standards in bus contracts

Deoria News: रोडवेज बसों के अनुबंध में नहीं रखते मानकों का ख्याल

Thu, 25 Jul 2024 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways do not take care of standards in bus contracts
रोडवेज की अनुबं​धित बसों में सीटों के बीच पर्याप्त दूरी न होना दे रहा यात्रियों को दर्द ..संवाद
-यात्रा के दौरान सांसत झेलते हैं यात्री
विज्ञापन

- देवरिया डिपो से वर्तमान में संचालित हो रही हैं 128 अनुबंधित बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज की 128 अनुबंधित बसों में कुछ ऐसी हैं जो सफर के दौरान यात्रियों को दर्द दे रही हैं। इनमें दो सीटों के बीच पैर रखने की भी पर्याप्त जगह नहीं होती। अक्सर इन बसों की सीट भी गंदी होती है। ऐसे में इनमें प्रवेश और बैठने के दौरान यात्रियों का मूड खराब हो जाता है। जिम्मेदार भी अनुबंधित बस मालिकों से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने से बचते हैं।
देवरिया डिपो में बसों के अनुबंध के पहले कई मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। रोडवेज की अधिकतर छोटी बसों में जो 41 या 52 सीटर हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा है। निगम के मानकों के अनुसार दो सीटों के बीच कम से कम दो से ढाई फीट की दूरी अवश्य ही होनी चाहिए, हालांकि ज्यादा सीटें लगाने के चक्कर में अनुबंधित बस मालिका मानकों का भी ख्याल नहीं रखते। कंपनी की बसों में यह समस्या कम है, लेकिन जो बस मालिक चेसिस लेकर अलग से बाॅडी तैयार कराते हैं। उनमें यह समस्या अधिक है। ऐसी बसों के यात्री हैं और अगर लंबे हैं तो मान के चलिए यात्रा के दौरान पैर में दर्द होना स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन

यात्री अगर परिचालक से इसकी शिकायत करते हैं तो परिचालक उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात करने लगते हैं। दैनिक यात्री अशोक कुमार, नीलम यादव, राघवेंद्र तिवारी, सुभाष सिंह ने बताया कि कई अनुबंधित बसों की सीटों के इतनी जगह भी नहीं होती कि दोनों पैर आराम से रखकर बैठा जा सके। ऐसे में पैर को मोड़कर बैठना पड़ता है, और अगर यात्रा लंबी है तो पैर में दर्द शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डिपो की बसों का अनुबंध गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर होता है। वहां सेवा प्रबंधक बसों का बाकायदा मुआयना कर अनुबंध होने व फिटनेस का प्रमाणपत्र देते हैं। अगर कोई यात्री इसकी शिकायत करता है तो उस पर कार्रवाई भी की जाती है।
-राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, देवरिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed