फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways buses reduced on Delhi route

Deoria News: दिल्ली रूट पर घटाई गईंं रोडवेज बसें

Mon, 19 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses reduced on Delhi route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बढ़ते तापमान और तेज धूप के चलते रोडवेज में यात्रियों की संख्या भी कम हुई है। दोपहर में सवारियां बिल्कुल कम निकल रही हैं। इसके चलते दिल्ली रूट पर बसों की संख्या भी घटी है।
वर्तमान में इस रूट पर दो सेवाओं का संचालन हो रहा है। जिम्मेदार मौसम को इसका कारण मान रहे हैं। देवरिया डिपो से दिल्ली, कानपुर और लखनऊ तक सीधी सेवा है। लोकल रूट पर अनुबंधित बसों के सहारे संचालन व्यवस्था है। पिछले माह रेलवे के मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों के निरस्त होने से रोडवेज में यात्रियों की संख्या व आय दोनों करीब एक माह तक बढ़ी रही। दिल्ली रूट पर रोजाना चार से पांच सेवाओं का संचालन किया गया। इधर, इस रूट पर बसों की संख्या केवल दो रह गई है। कानपुर आठ और लखनऊ के लिए पांच बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि डिपो परिसर से इन बसों में पहले की अपेक्षा यात्री नहीं दिख रहे हैं। गोरखपुर, बस्ती आदि जगहों से इन बसों में धीरेे-धीरे यात्री बढ़ रहे हैं।
डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि दोपहर में तो बसों को यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। केवल सुबह व शाम के वक्त ही यात्री बसों में आ रहे हैं। बढ़ते तापमान व गर्मी के चलते संचालन व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय औसतन 30 से 35 हजार यात्री ही डिपो की बसों से यात्रा कर रहे हैं। जबकि पिछले माह 36 से 40 हजार यात्री बसों से निकल रहे थे। कम यात्रियों के चलते इधर डिपो की आय भी प्रभावित हुई है।
दिल्ली रुट पर यात्रियों की संख्या कम होने से अभी केवल दो बसों को ही यहां से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed