फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roads will be wide, people will get shelter

Deoria News: चौड़ी होंगी सड़कें, लोगों को मिल जाएगा आशियाना

Thu, 30 Mar 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Roads will be wide, people will get shelter
पुलिस लाइंस स्थित परिसर में बना गगन चुंबी इमारत।फाइल फोटो
देवरिया शहर को विकास प्राधिकरण बनाने के लिए 2021 की जनसंख्या का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया विकास प्राधिकरण अगर बन जाए तो शहर के विकास का इंफ्रास्ट्रक्चर नये तरीके का होगा। सुनियोजित विकास और सड़कें चकाचक होंगी। लोगों को आवास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सुरक्षित काॅलोनियों में उन्हें आशियाना मिल जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण का होना जरूरी है। इसके लिए शहर मानक भी पूरा कर रहा है। विकास प्राधिकारण बनने के अड़चन में नये जनसंख्या का पेंच फंसा हुआ है। इतना जरूर है कि देर-सवेर प्राधिकरण बनना तय है।
देवरिया को विकास प्राधिकरण बनाने के लिए दिसंबर 2019 में प्रयास किया गया। तत्कालीन जिलाधिकारी अमित किशोर ने इसका प्रस्ताव भेजा था, लेकिन निर्धारित भारांक जनसंख्या के हिसाब से 60 की जगह 57 होने के कारण इसके बनने की राह में रोड़ा अटक गया था एक बार फिर से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनवरी माह में विकास प्राधिकरण के मानक पूरा होने की बात कहते हुए नगर विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब 2021 में नई जनसंख्या की गणना न होने के कारण प्राधिकरण की राह में रोड अटका हुआ है। 2012 की जनसंख्या के आधार पर शहर की आबादी 1.29 थी। जबकि प्राधिकरण बनने के लिए शहर की जनसंख्या 1.50 लाख होनी चाहिए। करीब 11 साल का समय गुजरने के बाद नगर पालिका क्षेत्र में 23 गांवों को शामिल कर लिया गया है। इससे जनसंख्या करीब ढाई लाख के पार हो गई है। पालिका परिषद देवरिया की नई मतदाता सूची में 1.81 लाख वोटर हो गए हैं। वहीं शहर हाईवे मार्ग से जुड़ गया है और बाइपास मार्ग भी मंजूर हो गया है। इससे निर्धारित भारांक (अंक) 60 की जगह 62 तक पहुंच गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि विकास प्राधिकरण के मानक पर शहर खरा उतर रहा है।
विज्ञापन

---------------
ये होगा फायदा
---------------------
विकास प्राधिकरण बनने से आवासीय व्यवस्था चकाचक होगी। सड़कों का चौड़ीकरण और नया निर्माण भी होगा। अपार्टमेंट सिस्टम काॅलोनियों का विकास होगा। जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। प्राधिकरण क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। ड्रेनेज सिस्टम और मकान मानक के अनुरूप सुनियोजित तरीके से बनाए जाएंगे, जिससे रास्ता, नाला आदि का विवाद नहीं होगा। लोगों को मानचित्र भी प्राधिकरण से पास करना होगा। भूमि बैनामा की रजिस्ट्री का एक प्रतिशत प्राधिकरण को जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------- कोट:
विकास प्राधिकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। अगले सप्ताह इसके बारे में फिर से जानकारी ली जाएगी। अगर प्राधिकरण बन जाए तो शहरवासियों को काफी फायदा होगा। शहर का नये तरीके से विकास होगा। इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। मानक भी पूरा हो रहा है।

जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
-----------
विकास प्राधिकरण के मानक शहर पूरा कर रहा है। पहले यह समस्या थी कि जनसंख्या कम थी, लेकिन नया क्षेत्र शामिल होने से अब जनसंख्या आड़े नहीं आएगी। इसके बन जाने से शहर का विकास होगा।
बसंत लाल श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
-----------
विकास प्राधिकरण बनने से आवासीय कालोनियों का विकास होगा। सड़कों की समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक कांप्लेक्स भी बनने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
जसवीर सिंह जस्सी, प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed