फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   road work complete in two hours

Deoria News: पांच साल से अधूरे फोरलेन को दो घंटे में किया पूरा

Fri, 07 Apr 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
road work complete in two hours
- योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तेज की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को आगमन को देखते हुए बुधवार रात से ही तैयारी तेज कर दी गई। जो फोरलेन मार्ग शहर में करीब पांच साल से अधूरा पड़ा था उसे रातों रात दो घंटे में बना दिया गया। इतना ही नहीं हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक धूल न उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव भी किया गया।
देवरिया-गोरखपुर फोरलेन मार्ग का निर्माण 2018 से शुरू हुआ था, पर शहर के पुलिस लाइन मोड़ से भटवलिया चौराहा और रुद्रपुर मोड़ तक काम अधूरा था। कई जगहों पर गड्ढे बन गए थे। निर्माण शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन बार फर्म को नोटिस भी दिया था, लेकिन सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो रहा था। अब मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बुधवार रात में करीब साढ़े नौ बजे एसपी आफिस के पास बैरियर लगाकर जल्दी-जल्दी धूल साफ कराई गई और दो घंटे में सड़क बना दी गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस लाइन में हेलीकाॅप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल जीआईसी ग्राउंड में पहुंचना है। इसको देखते हुए अफसर स्टेडियम की दीवार को रंगरोगन कर विभिन्न तरह के स्लोगन लिखवाने में जुट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से चल रहा डिवाइडर बनाने का काम
शहर के सिविल लाइंस मार्ग पर डिवाइडर साफ करने का काम तेजी से चल रहा है। रास्ते में पड़ने वाली पुलिया की रंगाई का काम भी किया जा रहा है। जिन जगहों पर अतिक्रमण के चलते हर रोज जाम लगता है वहां की दुकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक-दो जगहों पर कूड़ा प्वाइंट बने हैं, वहां पर ग्रीन चादर डालने की तैयारी की जा रही है। वहीं कोतवाली रोड को साफ-सुथरा कर हर रोज खड़ा होने वाले मालवाहक चालकों को पुलिस सचेत कर रही है कि शुक्रवार और शनिवार को इधर नहीं आना है, क्योंकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जीआईसी में होने वाला है।

शाम को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व सीडीओ रवींद्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निर्देश दिए और तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed