{"_id":"687fd3849e541d05ed0b4e9f","slug":"ro-aro-exam-will-be-conducted-for-candidates-from-outer-districts-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-158970-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ- एआरओ परीक्षा: बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों के लिए लगाई जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ- एआरओ परीक्षा: बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों के लिए लगाई जाएंगी बसें
Tue, 22 Jul 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
- जिले के 33 केंद्रों पर 27 जुलाई को होगी परीक्षा, शामिल होंगे 14496 अभ्यर्थी
- आने वाले अभ्यर्थियों के लिए योजना बनाने में जुटा रोडवेज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के कुल 33 केंद्रों पर 27 जुलाई को एक पाली में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होगी। बाहरी जनपदों से 14496 अभ्यर्थी यहां परीक्षा देने आएंगे। इन्हें ले जाने और ले आने के लिए रोडवेज ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है ।
जिले में आरओ व एआरओ परीक्षा-2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन के अलावा परीक्षा से जुड़े लोग लगातार अपनी तैयारी को परख रहे हैं। 27 जुलाई को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक यह परीक्षा एक पाली में होगी। इसकी निगरानी के लिए 33 सेक्टर, 33 स्टेटिक, 33 केंद्र व्यवस्थापक एवं इतने ही सह केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों को आने व वापसी में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए रोडवेज की ओर से भी बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए निर्धारित रुटों पर बसें लगाई जाएगी। जिस तरह बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बसों का पहले से इंतजाम कर अभ्यर्थियों को भिजवाया गया, वैसा ही इंतजाम इस बार भी रहेगा। जल्द ही इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित होने वाली है। वहां से जैसा निर्देश मिलेगा, उसका पालन किया जाएगा। पूरी कोशिश होगी कि बाहरी जनपदों से आने वाले परीक्षाथियों को वापसी में कोई परेशानी न हो।