फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ritesh Yadav and Aditi Rajbhar were selected as the best players

Deoria News: रितेश यादव और अदिति राजभर चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Thu, 26 Feb 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ritesh Yadav and Aditi Rajbhar were selected as the best players
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को समापन के दिन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, खेल भावना और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग से बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र रितेश यादव और छात्रा अदिति राजभर को अच्छा प्रदर्शन करने के कारण सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया के प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. शंभूनाथ तिवारी और क्रीड़ाधीक्षक उमेश ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में अभिषेक पाठक ने पहला स्थान हासिल किया। सूरज कुमार दूसरे और अभिषेक यादव तीसरे स्थान पर रहे। चक्का क्षेपण में आदित्य कुमार को पहला, अमित कुमार यादव को दूसरा और आदित्य यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जेवलिन थ्रो में आदित्य यादव पहले, प्रदीप कुमार दूसरे और आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में डॉ. अब्दुल हसीब को पहला, प्रो. केशव यादव को दूसरा और डॉ. संजीव जायसवाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में अभिषेक पाठक पहले, सूरज कुमार दूसरे और किशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मोहन यादव, रितेश यादव और सूरज कुमार क्रमश: पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव को पहला, मोहन यादव को दूसरा तथा रितेश यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में सोनी विश्वकर्मा पहले, पूनम सोनकर दूसरे और अमित सरोज तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का क्षेपण में शांति भारती को पहला, अदिति राजभर को दूसरा और रेखा चौहान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जेवलिन थ्रो में अदिति राजभर पहले, शांति भारती दूसरे और प्रियंका चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में पुष्पा सोनकर, शांति भारती, रेखा चौहान क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। क्रीड़ा समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्षा पाण्डेय, खुशी महेश्वरी, अदिति राजभर, संजना कुशवाहा, रीना चौधरी एवं वर्षा पाठक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रो. आरती पाण्डेय, प्रो. सूरज प्रकाश पाण्डेय, प्रो. विनीत कुमार पाण्डेय, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. अरविन्द पाण्डेय, अनुज श्रीवास्तव, वेदप्रकाश सिंह, मंजू यादव, प्रभु कुमार, हसीब, धनंजय तिवारी, विवेकानंद पाण्डेय, सज्जन कुमार, ब्रजेश यादव, प्रज्ञा तिवारी, कंचन तिवारी, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, नागेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed