फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Risk of fire due to dilapidated wires

Deoria News: जर्जर तारों से आग लगने का खतरा

Tue, 22 Sep 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Risk of fire due to dilapidated wires
खुखुंदू। कोला गांव में जर्जर तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है। इधर कई दिनों से रोजाना फाॅल्ट होकर तारों में आग लग जा रही है। इससे भीषण आग लगने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन


कोला गांव निवासी इंटर कॉलेज के प्रबंधक जगदीश सिंह के दरवाजे के सामने खंभे पर लगे तार जर्जर अवस्था में पहुंच चुके है। एक सप्ताह से लगातार खंभे पर तारों में फाॅल्ट होकर आग लग जा रही है। चालू बिजली में तार जमीन पर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने बड़े हादसे की आशंका जताते हुए अविलंब तारों को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के टुनटुन यादव, राजेश पासवान, अशोक प्रजापति और मुकेश यादव ने बताया कि कई बार विद्युत निगम के जेई से जर्जर तारों को बदलने की मांग की गई है मगर सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने समय रहते जर्जर तारों को नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ग्रामीण उपेंद्र कुमार ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जल्द ही तार बदलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed