फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   responsibility given to workers

Deoria News: जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 21 Jun 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
responsibility given to workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों को पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी। बताया कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में योग दिवस मनाया जायेगा। इसका संयोजक जिला महामंत्री प्रमोद शाही को बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि 23 जून को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया जाएगा। इसका संयोजक जिला महामंत्री रविंद्र कौशल को बनाया गया है। 26 जून को आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसका जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा को बनाया गया है। 30 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर सुने जाएंगे। 7 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर बूथों पर मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed