फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Repair work completed within a month

Deoria News: एक माह में पूरा हुआ मरम्मत कार्य

Sun, 23 Nov 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Repair work completed within a month
खुखुंदू। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में इनकमिंग केबल ब्लास्ट होने से 10 एमवीए का जो ट्रांसफाॅर्मर खराब हुआ था, उसकी अब मरम्मत हो गई है। करीब एक माह बाद शनिवार से इस ट्रांसफाॅर्मर से फिर से आपूर्ति भी बहाल करा दी गई। अब उपभोक्ताओं को ओवरलोड से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के 250 गांवों की आपूर्ति की जाती थी। करीब एक माह पहले फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर का तेल काफी मात्रा में बाहर निकल गया। इसके चलते करीब 34 घंटे तक आपूर्ति बाधित हो गई थी। पूर्व में लगे पांच-पांच एमवीए के दो अन्य ट्रांसफार्मर में कनेक्शन कर वैकल्पिक इंतजाम किया गया। इसके बाद महीने भर में बारी-बारी से चार बार में तेल मंगाकर ट्रांसफार्मर में डाला गया। इसके बाद मरम्मत कार्य पूरा हुआ। 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल होने के बाद अब यहां चारों फीडरों को पांच-पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा कर पूर्व की भांति आपूर्ति बहाल करा दी गई है। अब ओवरलोड की भी समस्या दूर हो गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed