फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   relief in lockdown crowd

सबको रेड जोन में ले जाकर ही मानेंगे लॉकडाउन तोड़ने वाले

Mon, 04 May 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
relief in lockdown crowd
सलेमपुर के सोहनाग रोड पर लगा जाम - फोटो : SALEMPUR
सबको रेड जोन में ले जाकर ही मानेंगे लॉकडाउन तोड़ने वाले
विज्ञापन

शहर में खुलीं दुकानें तो तार-तार हो गई सोशल डिस्टेंसिंग
शहर में दिखी रौनक, चाट, चाय-समोसा का भी लोगों ने उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लॉकडाउन के 41वें दिन बाद सोमवार को दुकानें खुलीं तो लोग सैकड़ों की संख्या में जमा हो गए। सबसे अधिक भीड़ शराब, मेडिकल की दुकानों पर रही। ऐसा लगा कि लोग रेड जोन में ही जिले को ले जाकर मानेंगे। वैसे पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को चेतावनी तो दी लेकिन कोई खास-असर नहीं रहा।
लॉकडाउन के 41वें दिन बाद प्रशासन से दुकानों के खोलने की छूट मिलने के बाद सोमवार को शराब की दुकानों से लेकर, मेडिकल, पेंट, स्टेशनरी, चश्मा, टोपी, कपड़ की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानें खुलीं तो लोग घरों से निकल पड़े। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गई। दुकानों पर लोग जमा हो गए। लोगों ने चाय, टिकिया, समोसा, मिठाई आदि का भी स्वाद भी चखा। छूट मिलते ही लोग यह भूल गए कि खतरा ज्यादा दूर नहीं हैं। जहां एक भी केस नहीं था, वहां दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई सहित विभिन्न इलाकों से सैकड़ों लोगों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में लॉकडाउन का उल्लंघन कर सबको रेड जोन में धकेल सकते हैं। दुकानें खुलीं तो किसी को घाटे की चिंता सताने लगी, तो कोई यूं ही शहर का नजारा देखने घर से निकल पड़ा। सड़क पर कार से लेकर बाइक से लोगों ने फर्राटे भरे। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च बाइक एवं गाड़ियों को लेकर निकालकर लोगों को चेतावनी तो दी, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं रहा। मंगलवार पांच मई को किराना, गल्ला, मोबाइल, घड़ी, चश्मा बिक्री, रिपेयरिंग, कॉस्मेटिक्स, टीवी, फ्रिज, जूता, चप्पल, टायर ट्यूब, वाहन शोरूम, ऑटो पार्ट्स, फर्नीचर, बैग अटैची, बर्तन आदि की दुकानें सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह नौ बजे से छह बजे तक मेडिकल, बेकरी अंडा, दूध ,ब्रेड, बिल्डिंग मैटेरियल, खाद बीज, कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट्स बाइक की मरम्मत की दुकानें, पान की दुकानें खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक मछली, मीट की दुकानें खुलेंगी। बड़े शोरूम बड़ी दुकानें कांप्लेक्स शॉपिंग मॉल होटल पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। डीएम अमित किशोर का कहना है कि दो दिन ट्रॉयल के तौर पर छूट दी गई थी। अगर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेंगे तो निर्णय में परिवर्तन किया जा सकता हैं।
विज्ञापन

दुकानें खुलते ही लोगों की आवाजाही बढ़ी, लगा जाम
सलेमपुर। दुकान खुलने की रियायत मिलते ही लोग घरों से निकलने लगे। शराब की दुकानों में कतारें लगी रहीं। दुकान खुलते ही नगर में चहल पहल शुरू हो गई। लोग सड़कों पर दिखने लगे। शराब की दुकानों पर लंबी कतारें लग गईं। मुख्य मार्ग के मॉडल शॉप की कतार स्टेट बैंक तक पहुंच गई। वाहन भी सड़क पर फर्राटे भरने लगे। सोहनाग रोड पर दोपहर जाम लग गया। लोगों को रास्ता बदल कर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed