{"_id":"689e278b78272cf9da070b02","slug":"relatives-of-youth-killed-in-snake-bite-riot-and-road-jam-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160854-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सांप के डसने से युवक की मौत परिजनों का हंगामा व सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सांप के डसने से युवक की मौत परिजनों का हंगामा व सड़क जाम
Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी अस्पताल परिसर में हंगामा करते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरया के टोला बंधी भिस्सा में बृहस्पतिवार की सुबह सांप के डसने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत की खबर मिलने पर परिजन भाटपाररानी अस्पताल में शव लेकर पहुंचे और डॉक्टरों व एंबुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
अस्पताल पर 12:30 से 2:30 बजे तक लोग हंगामा करते रहे। शव को अस्पताल परिसर और फिर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और कुछ स्थानीय नेताओं के समझाने पर परिजन शव लेकर गांव चले गए और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरया ग्राम के बंधी भिस्सा टोला निवासी अशोक कुशवाहा का बेटा बिट्टे कुशवाहा आईटीआई का छात्र था। पिता की दो संतानों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई बिजली का काम करता है। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गया। सुबह करीब चार बजे सोते समय सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। तत्काल उसे भाटपाररानी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि रेफर करने के बाद भी अस्पताल में एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। काफी देर इंतजार के बाद परिजन युवक को बाइक से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव से बड़ी संख्या में लोग परिजनों के साथ शव लेकर दोपहर में फिर भाटपाररानी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में शव रखकर डॉक्टरों व एंबुलेंस चालक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीड़ ने आरोप लगाया कि अगर समय पर एंबुलेंस और उचित इलाज मिलता तो युवक की जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर गांव चले गए हैं। पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। परिजनों को शांत कराकर सड़क जाम हटवा दिया गया है।