फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Relative of former block chief injured in firing in Mehda Purva dies during treatment

Deoria News: मेहड़ा पुरवा में फायरिंग में घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख के रिश्तेदार की इलाज के दौरान मौत

Wed, 04 Oct 2023 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Relative of former block chief injured in firing in Mehda Purva dies during treatment
देवरिया। मेहड़ा पुरवा में रविवार के भूमि के विवाद को लेकर हुए जमकर बवाल हुआ। इस दौरान पथराव व फायरिंग भी हुई। इसमें घायल सच्चिदानंद (38) की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी। इस मामले में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामपुर कारखाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख उषा भूषण चौहान का दामाद था।
विज्ञापन

शहर के मेहड़ा पुरवा वार्ड में भूमि के विवाद में रविवार की सुबह दो पक्ष आमने सामने हो गए और बवाल हो गया था। इस दौरान ईंट-पत्थर चले और फायरिंग की गई। एक पक्ष के लोगों ने कार और बाइक को फूंक दी। वहीं चार अन्य बाइकों को ईंट-पत्थर से तोड़ दिया गया था। घटना में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपुर कारखाना ऊषा भूषण चौहान के दामाद सच्चिदानंद सहित तीन लोग घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सच्चिदानंद को लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। शहर की वारदात होने के कारण पुलिस चौकन्नी हो गई। तनाव को देखते हुए शहर के पुरवा चौराहा, मालवीय रोड और मोहल्ले में काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच शव उनके आवास पर पहुंचा। इसी मामले में घटना में नामजद राहुल यादव मेहड़ा पुरवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। एक आरोपी पकड़ा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed