{"_id":"5ff89c408ebc3e340905a704","slug":"regular-inspection-will-be-done-of-poultre-farm-deoria-news-gkp380104570","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुक्कुट फार्म का नियमित निरीक्षण करेंगे पशु चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुक्कुट फार्म का नियमित निरीक्षण करेंगे पशु चिकित्सक
विज्ञापन

देवरिया। बर्ड फ्लू को लेकर राज्य में अलर्ट जारी होते ही महकमा सतर्क हो गया है। डीएम की अध्यक्षता में जिले में दस सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उसकी बैठक हर महीने होगी। टास्क फोर्स में डीएम के अलावा एसपी, सीडीओ, सीएमओ, सीवीओ, डीएफओ, एक्सईएन सिंचाई, एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड, डीपीआरओ, सहायक सूचना निदेशक को शामिल किया गया। इसके अलावा जिले में रैपिड रिस्पांस टीम एवं टीकाकरण टीम का गठन किया गया है। विकास भवन स्थित सीवीओ कार्यालय में बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। 05568-220254 या मोबाइल नंबर 94155843607 पर फोन कर लोग इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे ने बताया कि इस बीमारी के रोकथाम के लिए स्प्रे मशीन, तथा समुचित मात्रा में पीपीई किट, फेस मास्क उपलब्ध है। समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी व प्रभारियों को कुक्कुट फार्मों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। कुक्कुट पालकों को इन्फ्लूएनजा ( बर्ड फ्लू) के बारे में समुचित जानकारी दी जाती है। जैव सुरक्षा के बारे में बताया जाता है। प्रत्येक माह पक्षियों का सीरम एचएसएडीएल प्रयोगशाला भोपाल या कैडरेड बरेली भेजे जाते हैं। इस वर्ष अबतक 60 नमूने संबंधित लैब को भेजे जा चुके हैं। अबतक किसी भी सैंपल के पॉजिटिव होने की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
बर्ड फ्लू के अफवाह के चलते फार्मरों की परेशानी बढ़ गई है। अंडे की बिक्री कम होने से लोन बढ़ने की चिंता सता रही है। मैंने पशुपालन विभाग से 49 लाख रुपये लोन लिया है। यही हाल रहा तो पूंजी टूट जाएगी। -असरार अहमद, पोल्ट्री फार्मर
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्मरों पर बीते एक साल से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। जब भी कोई बीमारी आ रही है उसे अंडा, मुर्गा से जोड़ दिया जा रहा है। कोरोना काल में अफवाह के चलते पूंजी टूटी थी अब फिर बर्ड फ्लू का अफवाह आ गया। मुर्गियां पहले की तरह स्वस्थ हैं। यहां कहीं कोई बीमारी नहीं है। -धर्मेंद्र सिंह, पोल्ट्री फार्मर