फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Reduction in the allowance charge , exclusion warning

भत्ते में कटौती का आरोप, बहिष्कार की चेतावनी

Sun, 18 Oct 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया। Updated Sun, 18 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने चुनाव के तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों को पहले और दूसरे मतदान से कम भत्ता दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चतुर्थ चरण के चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। 

राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में चुनाव में लगे कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ता पर चर्चा की गई। अध्यक्ष शांति स्वरूप तिवारी ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में पीठासीन अधिकारी को 1550, प्रथम मतदान अधिकारी को 1150, द्वितीय मतदान अधिकारी को 900 रुपए और तृतीय मतदान अधिकारी को 600 रुपए का भुगतान किया गया। 

लेकिन तृतीय चरण में पीठासीन अधिकारी को 850, प्रथम और द्वितीय मतदान अधिकारी को 650-650 रुपए, तृतीय मतदान अधिकारी को 400 रुपये दिया जा रहा है। 

इसके चलते प्रत्येक बूथ पर 1700 रुपये की कटौती की गई है। यदि शेष रकम का कोषागार से भुगतान नहीं हुआ तो चतुर्थ चरण का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान रामायण राय, सुनील सिंह, के कुमार, शौकत अली, योगेंद्र तिवारी, वृद्घिचंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed