फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rebel Alliance aggravate game

बागी बिगाड़ेंगे गठबंधन का खेल

Sat, 28 Jan 2017 11:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 28 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
 Rebel Alliance aggravate game
विधानसभा - फोटो : SELF
रुद्रपुर। सपा-कांग्रेस के गठबंधन का खेल रुद्रपुर में बिगड़ने लगा है। सपा के पूर्व विधायकों ने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। भाजपा में भी भितरघात के आसार हैं। भाजपा के एक दावेदार ने तो बगावत कर निर्दल चुनाव लड़ने की बात  कही है।
विज्ञापन


शनिवार को सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह ने आवास पर समर्थकों की बैठक की। उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया। खोखा सिंह ने कहा कि रुद्रपुर सपा का गढ़ है। सपा कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी घोषित नहीं होने से निराश हैं।  कार्यकर्ताओं के समर्थन से वह मुलायम सिंह का सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं। पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ नगर में घूमकर लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन



समर्थकों ने मुलायम सिंह के सम्मान में खोखा सिंह मैदान में नारा लगाया। सपा के एक और पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा है। उन्होंने रविवार को पकड़ी बाजार में समर्थकों की बैठक बुलाई है। सपा के दो पूर्व विधायकों के बागी तेवर को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा के प्रत्याशी जयप्रकाश के खिलाफ उनकी ही पार्टी में भितरघात की आशंका जताई जा रही है। टिकट कटने से नाराज एक दावेदार ने निर्दल चुनाव लड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा नेता अनिल पांडेय ने प्रत्याशी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से लगातार चुनाव हार रहे प्रत्याशी को टिकट देकर भाजपा ने खुद कब्र खोद ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed