फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raza Khan, main accused in the murder of Vishal Singh in Deoria, was arrested by police after an encounter.

विशाल सिंह हत्याकांड: आरोपी रजा पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली- रंजिश में की थी हत्या

Tue, 19 Nov 2024 10:16 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

छात्र नेता विशाल सिंह पुत्र विनीत सिंह की 16 नवंबर की देर रात धारदार हथियारों से मारकर हत्या कर दी गई। विशाल सिंह के पिता क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। विशाल सिंह की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था।आरोपियों की तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही थी। सोमवार की देर रात बघड़ा नाला के पास से मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी रजा खान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Raza Khan, main accused in the murder of Vishal Singh in Deoria, was arrested by police after an encounter.
गोली लगने से घायल मुख्य आरोपी रजा खान को पुलिस अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

द्रपुर के एकौना थाने के हौली बलिया गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र विनीत सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी है। बदमाश का ईलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।

विज्ञापन



जिले के एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव निवासी छात्र नेता विशाल सिंह पुत्र विनीत सिंह की 16 नवंबर की देर रात धारदार हथियारों से मारकर हत्या कर दी गई। विशाल सिंह के पिता क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं और भाजपा से जुड़े हैं। विशाल सिंह की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था।
विज्ञापन


इधर सोमवार को करणी सेना के अध्यक्ष वीरू सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। उन्होंने वार्ता के क्रम में पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बघड़ा नाला के पास से मुठभेड़ में रजा खान पुत्र इदरीश अली निवासी घोषिपुरवा थाना शाहपुर जिला गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने उसे देवरहा बाबा स्वायत्तशासी राज्य मेडिकल कालेज में ईलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में उसने पुरानी रंजिश में साथियों संग हत्या की बात स्वीकार किया है।

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना एकौना क्षेत्र के दिनांक 16 नवंबर को एक युवक की हत्या की गई थी। युवक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना एकौना पर अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है,जिसके पैर में गोली लगी है और इसका ईलाज हो रहा है।


उसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पुराने विवाद में अपने साथियों द्वारा मिलकर उसकी हत्या की गई थी। मौके पर स्थिति सामान्य है। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed