{"_id":"68b5eba0449628dc730b653a","slug":"ration-dealers-took-to-the-streets-in-protest-against-the-case-filed-against-ration-sellers-in-bihar-deoria-news-c-208-1-deo1009-162182-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिहार में राशन विक्रेताओं पर दर्ज केस के विरोध में सड़क पर उतरे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिहार में राशन विक्रेताओं पर दर्ज केस के विरोध में सड़क पर उतरे कोटेदार
Tue, 02 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन पर प्रदर्शन करते कोटेदार संघ के सदस्य,
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोटेदार संघ देवरिया के बैनर तले जिले के कोटेदारों का समूह सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें बिहार में कोटेदारों के खिलाफ दर्ज केस का विरोध किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश में कोटेदारों के कमीशन की दरें बढ़ाने की मांग की।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कहाकि बिहार राज्य में राशन विक्रेताओं पर पंजीकृत मुकदमों की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कार्यवाही न केवल विक्रेताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती है, बल्कि पूरे देश के राशन विक्रेताओं के मनोबल को भी प्रभावित करती है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और न्यायोचित कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं।
उत्तर प्रदेश के राशन विक्रेताओं की स्थिति लंबे समय से कठिनाईपूर्ण है। वर्तमान कमीशन दरें आज के आर्थिक परिदृश्य और बढ़ती महंगाई के अनुरूप नहीं हैं। न्यूनतम पारिश्रमिक बढ़ाया जाना नितांत आवश्यक है, ताकि हम ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में राम विलास यादव, जलालुद्दीन, ग्यास अहमद, चक्रधारी प्रजापति, नंदलाल, अमरनाथ तिवारी, विश्वजीत मणि, राजकुमार सिंह आदि शामिल रहे।