फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ration cards made for two needy people who reached the DM's public darshan

Deoria News: डीएम के जनता दर्शन में पहुंचे दो जरूरतमंदों के बने राशन कार्ड

Fri, 05 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ration cards made for two needy people who reached the DM's public darshan
देवरिया। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को जनता दर्शन में डीएम मधुसुदन हुल्गी के पास राशन कार्ड न बनने की समस्या को लेकर दो फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर पात्र लाभार्थियों का राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। बैतालपुर विकासखंड की निवासी विमला देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा राशन कार्ड न होने के कारण सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं गरुड़पार की निवासी सविता वर्मा ने बताया कि उनके पति अस्वस्थ हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, लेकिन राशन कार्ड न होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्रता के आधार पर राशन कार्ड बनवाया गया। राशन कार्ड बनने के बाद दोनों लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी का आभार जताया तथा प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed