{"_id":"6a947eea860a5d23be055b74","slug":"rapti-water-level-rises-by-20-cm-villagers-concerns-mount-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-190460-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राप्ती में 20 सेमी की आई बढ़त, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राप्ती में 20 सेमी की आई बढ़त, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। राप्ती नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है। पहले से ही बाढ़ से घिरे भदिला प्रथम गांव के लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। सरयू नदी का जलस्तर हालांकि स्थिर बताया जा रहा है लेकिन अन्य जगहों पर बढ़त और बैराज से पानी छोड़ने के चलते रात में बरहज में भी जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।
सरयू पिछले दो दिनों से खतरे के निशान 66.50 मीटर पर स्थिर है। नदी पिछले सप्ताह 67.55 मीटर तक पहुंच गई थी। जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों में खलबली मच गई थी। वहीं राप्ती नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद पिछले 12 घंटे में जलस्तर में फिर 20 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। नदी का जलस्तर रविवार को 67.75 मीटर पर पहुंच गया था।
बाढ़ से प्रभावित विशुनपुर देवार के जरलहवा, स्कूलहिया, कत्लहिया, बांके, जवाहिर, नई और पुरानी अनुसूचित बस्ती आदि के ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी पिछले सप्ताह गांव तक आ गया था।