फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3.5 lakh cusecs of water released from the barrage; Saryu river surges.

Deoria News: बैराज से आया 3.5 लाख क्यूसेक पानी, सरयू में उफान

Mon, 31 Aug 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakh cusecs of water released from the barrage; Saryu river surges.
भागलपुर में बढ़ता सरयू का जलस्तर
भागलपुर। पिछले चार दिन से लगातार घट रही सरयू नदी का जलस्तर शनिवार देर शाम शारदा और गिरजापुरी बैराज से करीब साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी के जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में फिर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सरयू नदी पिछले सप्ताह लगातार पांच दिन बढ़त पर रही थी। तुर्तीपार में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार से पानी घटना शुरू हुआ और शनिवार सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था। शनिवार देर शाम बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63.60 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। रविवार शाम चार बजे जलस्तर 64.80 मीटर पहुंच गया। हालांकि, यह आंकड़ा शनिवार के मुकाबले 1.20 मीटर की वृद्धि दर्शाता है। आयोग के अनुसार, नदी का खतरे का निशान 64.01 मीटर है। ऐसे में रविवार शाम जलस्तर खतरे के निशान से 79 सेंटीमीटर ऊपर था। सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि बांधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों को लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग, तुर्तीपार के जेई राजेश राव ने बताया कि बैराजों से पानी छोड़े जाने और पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में और वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed