फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Outcry in Rudrapur due to 10-hour power cut amidst scorching heat.

Deoria News: भीषण गर्मी में 10 घंटे बिजली कटौती से रुद्रपुर में हाहाकार

Mon, 31 Aug 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Outcry in Rudrapur due to 10-hour power cut amidst scorching heat.
रुद्रपुर। उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। नगर में शनिवार रात करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रही। रात में बाधित हुई आपूर्ति रविवार सुबह बहाल हो सकी। इसके बाद पूरे दिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

नगर की करीब 50 हजार आबादी को जामुनी चौराहा स्थित पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति होती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली निगम के पास रात में तार टूटने या फाल्ट होने पर उसे ठीक करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। लाइनमैन की कमी के कारण भी फाल्ट दूर करने में घंटों लग जाते हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि नगर में बिजली के तार टूटने पर उन्हें जोड़ने के लिए बिजली निगम नगर पंचायत प्रशासन से प्रतिदिन स्काई लिफ्ट मांगकर काम चलाता है। रात में तार टूटने पर मोहल्ले के लोग खुद नगर पंचायत से स्काई लिफ्ट की व्यवस्था कर उसे पावर हाउस तक पहुंचाते हैं। इसके बाद भी कई बार रात में लाइनमैन उपलब्ध नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के मुताबिक, सुबह पांच से 10 बजे तक भी पावर हाउस पर पर्याप्त संख्या में लाइनमैन नहीं मिलते। शनिवार रात बिजली बाधित होने के बाद सुबह तक फाल्ट नहीं खोजा जा सका। इससे लोगों को पूरी रात अंधेरे और गर्मी में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed