फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of an overbridge at the Belpar railway crossing will provide relief from traffic jams.

Deoria News: बेलपार रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण होने से जाम से मिलेगी निजात

Mon, 31 Aug 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of an overbridge at the Belpar railway crossing will provide relief from traffic jams.
यहीं होना है ओवरब्रिज का निर्माण।
भाटपार रानी। कस्बे से बाहर स्थित बेलपार चौराहे पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 112-ए पर फ्लाईओवर बनने की घोषणा से लोगों में उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मझौलीराज में आयोजित सभा के दौरान इसकी घोषणा की थी। रेलवे से फ्लाईओवर निर्माण के लिए पहले ही एनओसी मिल चुकी है। घोषणा के बाद रविवार को भी बेलपार रेलवे क्रॉसिंग पूरे दिन चर्चा में रही। बेलपार चौराहे से तीन प्रमुख सड़कें निकलती हैं। एक सड़क सलेमपुर की ओर जाती है, जिससे क्षेत्र के लोग देवरिया और गोरखपुर आते-जाते हैं। दूसरी सड़क रेलवे क्रॉसिंग पार कर भिंगारी बाजार, भोरे होते हुए बिहार के गोपालगंज जिले को जोड़ती है। तीसरी सड़क भाटपाररानी कस्बे से होकर लार, पिंडी और भागलपुर के रास्ते बलिया व बनारस तक जाती है। इस कारण क्रॉसिंग पर दिनभर वाहनों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

ट्रेनों के आने पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होते ही तीनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे लोगों को आए दिन घंटों जाम में फंसना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बसों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed