फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rapti and gorra rivers cutting fast

गायघाट में पांच मीटर बांध कटा, राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Thu, 09 Sep 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
rapti and gorra rivers cutting fast
गायघाट में पांच मीटर बांध कटा, राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

रुद्रपुर। राप्ती और गोर्रा नदी का जलस्तर तेजी से नीचे जाने के बाद तटबंधों पर भीषण कटान शुरू हो गई है। गायघाट में तटबंध की हालात चिंताजनक है। यहां दो दिन से तेज कटान हो रही है। नदी की धारा सीधे बंधे के समीप बैकरोल कर रही है। सिंचाई विभाग की ओर से धारा में कंकरीट का पारकोपाइन डालकर कटान रोकने का प्रयास कारगर नहीं है। बुधवार को पांच मीटर बांध कट गया।

राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं की टीम के साथ कटान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सईएन को हर हाल में बांध को बचाने का निर्देश दिया। नरायनपुर में एप्रोच धंसने के बाद मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गायघाट में कटान स्थल और केवटलिया में बांध का जायजा लिया। कहा कि नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जलस्तर घटने से बंधों से हो रहा रिसाव रुक गया है। गायघाट में कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग को कड़े निर्देेश दिए गए हैं। यहां नदी बैक रोल कर रही है लेकिन स्थिति काबू में है। गायघाट गांव पर आंच नहीं आने दी जाएगी। सिंचाई विभाग के पांच अभियंताओं की टीम कटान स्थल पर काम कर रही है। बांध को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। गायघाट में बांध को हर हाल में बचाया जाएगा। कहा कि तिघरा मराछी बांध पर जलस्तर हाई फ्लड लेवल से ऊपर जाने के बाद भारी दबाव था। लेकिन बांध की पीचिंग करा देने से दोआबा पर आया संकट टल गया है। रुद्रपुर को बाढ़ का हाई एलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां दिन-रात प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम काम कर रही है। प्रशासन के टीम वर्क से आपदा का संकट लगभग टल गया है। बाढ़ से इस बार जनधन की कोई हानि नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, एक्सईएन नरेंद्र जाड़िया, एई सचिन अग्रवाल, संगमधर दूबे, महेश मणि, जितेंद्र गुप्ता, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed