फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rampur khana

करंट से युवक की मौत

Tue, 02 Jul 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
rampur khana
मृतक नईमशाह की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के बैजनाथपुर चौराहे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के बैजनाथपुर चौराहे पर दुकान में सिलाई मशीन में लगे मोटर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के पोखरभिंडा ईश्वरी प्रसाद गांव निवासी नईम शाह (39) मंगलवार की सुबह किसी काम से बैजनाथपुर चौराहे पर गए थे। चौराहे पर मदरसा के पास देवरिया बुद्धू खां गांव के मुर्तजा गुमटी में सिलाई का काम करते हैं। सिलाई मशीन मोटर से जुड़ा है। मुर्तजा की अनुपस्थिति में नईम दुकान में बैठ गए। उनका हाथ अचानक से मोटर पर चला गया। उसमें प्रवाहित करंट से स्पर्श होते ही वह तेज झटके से बाहर आकर गिर पड़े। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पिता जैतुल्लाह शाह, माता शकरुन्निशा जवान बेटे को खोकर बदहवास हैं। वहीं पत्नी आलम आरा का रो-रोकर बुरा हाल है। नईम का एक बेटा जविर और एक बेटी गुलफ्सा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। एसआई दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। उनकी सहमति पर पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed