फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rampage during nomination for BDC chairman, lathi charge

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
rampage during nomination for BDC chairman, lathi charge
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विज्ञापन

सलेमपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी और सीओ कपिल मुनि सिंह के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बाद निर्दल प्रत्याशी रागिनी सिंह व भाजपा उम्मीदवार सीमा सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
उधर, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने आरोप लगाया कि वह सुबह 11 बजे अपनी मां रागिनी देवी का नामांकन कराने ब्लॉक पर पहुंचा। ब्लॉक कैंपस में घुसकर कुछ लोग मेरा पर्चा छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। ब्लॉक के चारों तरफ पुलिस तैनात थी। इसी बीच निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मंटू सिंह की पत्नी रागिनी सिंह व उनके बेटे प्रशांत सिंह ब्लॉक कैंपस में पहुंचे। नामांकन के दौरान ब्लॉक कैंपस में झड़प हुई। मामला इतना बढ़ गया कि तहसील गेट पर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने ने डंडा पटककर मामला शांत किया। इसमें कई लोगों को चोटें आईं। इस दौरान कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा, अनिल यादव समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर में ब्लॉक प्रमुख के दो पर्चे दाखिल
सलेमपुर। गहमागहमी के बीच विधायक काली प्रसाद भाजपा उम्मीदवार सीमा सिंह के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे और पर्चा दाखिल कराया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान सिंह, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह, अमरेश सिंह बबलू, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। निर्दल उम्मीदवार व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख की पत्नी रागिनी सिंह ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू, पूर्व प्रधान राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed