फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rampage between traders and sanitary workers

सफाईकर्मी व व्यापारियों में मारपीट, केस दर्ज

Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
rampage between traders and sanitary workers
सफाईकर्मी व व्यापारियों में मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के सब्जी मंडी के गली में सोमवार को सफाई करने गए सफाई कर्मियों से व्यापारियों का विवाद हो गया। मारपीट में सफाई कर्मी व व्यापारी घायल हो गए। सफाई कर्मी अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई डॉक्टर नहीं था। इससे नाराज सफाई कर्मचारी अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम के निर्देश पर घायलों का इलाज हुआ।

नगर पंचायत के एक सफाई कर्मी सोमवार को कचड़ा उठाने वाली गाड़ी लेकर सब्जी मंडी के समीप वाली गली में जा रहा था। सड़क किनारे खड़ी बाइक हटाने पर राहगीर से विवाद हो गया। मौजूद एक व्यापारी बीच बचाव में पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। सफाई कर्मी अनिल कुमार, रतन कुमार समेत दूसरे पक्ष के गोरख, वीरेंद्र, संदीप, संजीव व संजय घायल हो गए। इसकी जानकारी सफाई नायक जयनाथ यादव ने ईओ अंकिता सिंह व एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल को दी। एसडीएम ने डॉक्टर से वार्ता कर सफाई कर्मचारियों का इलाज कराने को कहा। सीएचसी में घायलों का उपचार कराया गया। कोतवाली पुलिस ने सफाई कर्मी अनिल कुमार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, व्यापारियों का कहना है कि विवाद किसी दूसरे से हुआ है। हम लोगों को गलत फंसाया जा रहा है। गोरख रौनियार का कहना है कि उनकी पत्नी का 13 मई को निधन हो गया। 28 को ब्रह्मभोज है। उसकी तैयारी में हम लोग लगे हैं। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed