फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rampage between ex. pradhan owner of brick field

मामूली विवाद में पूर्व प्रधान और ईंट भट्ठा मालिक के बीच मारपीट

Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
rampage between ex. pradhan owner of brick field
मामूली विवाद में पूर्व प्रधान और ईंट भट्ठा मालिक के बीच मारपीट
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। महुआडीह थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में पूर्व ग्राम प्रधान और ईंट भट्ठा मालिक के बीच जमकर बवाल हुआ। युवक ने भट्ठा मालिक पर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया। वहीं भट्ठा मालिक ने पूर्व ग्राम प्रधान पर ईंट भट्ठे पर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महुआडीह पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रामपुर दुबे गांव निवासी राहुल अपनी साइकिल से दोपहर में घर जा रहा था। इसी दौरान टीला टाली के पास कच्चा ईंट लेकर जा रहे खच्चर गाड़ी से ठोकर लग गई।इस पर राहुल ने मजदूर को पिटाई कर दी। मजदूर भागकर ईंट भट्ठा पर पहुंचे। आरोप है कि नोकझोंक के बाद भट्ठा मालिक ने राहुल की जमकर पिटाई की और उसे भट्ठी में झोंक कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस बात की जानकारी होते ही रामपुर दुबे निवासी पूर्व ग्राम प्रधान हरी लाल यादव को हुई तो ग्रामीणों के साथ ईट भट्ठा पर पहुंच गए। भट्ठा मालिक नवाब काजी का आरोप है कि हरिलाल यादव ने लोगों के साथ पहुंचकर ईंट भट्ठे पर तोड़फोड़, उनके और मजदूरों के साथ मारपीट की है। जबकि हरिलाल आरोप है कि भट्ठा मालिक से अपनेेे गांव के युवक को जलाने की बात पूछताछ करने पहुंचने पर भट्ठा मालिक और उनके लोगों ने हम लोगों के साथ जमकर मारपीट की है। ईंट भट्ठा पर बवाल की सूचना मिलते ही महुआडीह थानाध्यक्ष राममोहन सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों ने मामूली बात पर मारपीट की थी। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed