{"_id":"611ea4b18ebc3e79f8253f10","slug":"rampage-at-comment-on-social-media-regarding-afganistan-deoria-news-gkp4061032151","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: अफगानिस्तान से जुड़ी पोस्ट पर कमेंट के बाद मारपीट, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: अफगानिस्तान से जुड़ी पोस्ट पर कमेंट के बाद मारपीट, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 20 Aug 2021 02:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:18 PM IST
सार
नंदना वार्ड पूर्वी निवासी रामनारायण की ओर से फेसबुक पर अफगानिस्तान के संबंध में पोस्ट की जा रही थी। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के लकड़ी हट्टा वार्ड निवासी दानिश की ओर से कमेंट किया गया। इसके बाद रामनारायण और दानिश के बीच कहासुनी के साथ मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में फेसबुक पर अफगानिस्तान की दुर्दशा के बाबत कमेंट पर मारपीट हो गई। नगर के नंदना वार्ड पूर्वी निवासी रामनारायण की और से फेसबुक पर अफगानिस्तान पर तालिबानियों का कब्जा और दुर्दशा से संबंधित पोस्ट पर कमेंट करने पर कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
नंदना वार्ड पूर्वी निवासी रामनारायण की ओर से फेसबुक पर अफगानिस्तान के संबंध में पोस्ट की जा रही थी। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के लकड़ी हट्टा वार्ड निवासी दानिश की ओर से कमेंट किया गया। इसके बाद रामनारायण और दानिश के बीच कहासुनी के साथ मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
इससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में रामनारायण का सिर फट गया है। रामनारायण की शिकायत पर पुलिस ने दानिश और उसके पिता तारिक नदीम के खिलाफ कार्रवाई की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन