फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ramji giri became deoria president of congress

रामजी गिरी बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Mon, 01 Mar 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
ramji giri became deoria president of  congress
कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का मिठाई खिलाकर स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : SALEMPUR
रामजी गिरी बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

कई पदों पर निभा चुके हैं जिम्मेवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जिले का अध्यक्ष नियुुक्त किया है। इनकीनियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए नए व पुराने सभी कार्यकर्ताओं को महत्व देने की बात कही है।
सलेमपुर ब्लॉक के चकरा गोसाई गांव निवासी 56 वर्षीय रामजी गिरि ने वर्ष 1984 से युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष से राजनीति की शुरुआत की। उसके बाद वाद वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सलेमपुर से कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। उन्हें यूपीसीसी राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना सेल व यूपी एनएसयूआई का महासचिव बनाया गया। वर्ष 2002 के लोकसभा चुनाव में अकबरपुर लोकसभा के पर्यवेक्षक रहे। इसके अलावा देवी पाटन मंडल के मंडल इंचार्ज, वर्ष 2005 में बिहार विधान सभा के चुनाव में मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी जिले के पर्यवेक्षक, वर्ष 2004 के संगठन चुनाव में आगरा शहर के सीआरओ, आजमगढ़ जिले में डीआरओ व मध्यप्रदेश के संगठन चुनाव में डीआरओ व विधानसभा चुनाव में कुशीनगर जिले में पर्यवेक्षक की मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। दुर्दिन में भी वह पार्टी के साथ जुड़े रहे। सलेमपुर विधानसभा सुरक्षित होने के बाद वह बरहज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती व संगठन के विस्तार में लगे हुए थे। सोमवार को पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता उनके घर पहुंच बधाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

जनाधार को मजबूत करना काम : रामजी गिरि
सलेमपुर। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजी गिरि कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे बखूबी निभाऊंगा। संगठन की मजबूती के अलाव जिले में पार्टी के जनाधार को मजबूत करना मुख्य काम होगा। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं नए व पुराने को साथ लेकर काम किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को महत्व मिलेगा। जन समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
इंसेट
रामजी गिरि के नेतृत्व में कांग्रेस मिलेगी जीत: डॉ. धर्मेंद्र
सलेमपुर। ब्लॉक के चकरा गोसाई निवासी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरि के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कार्यालय पर बैठक की। इसमें मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि रामजी गिरि के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ा है। भागीरथी प्रसाद ने कहा कि इस मनोनयन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान जिला सचिव संजय गुप्ता, प्रभारी जिला सचिव वशिष्ठ मोदनवाल, पंडित रामविलास तिवारी, चंद्रमोहन पांडेय, परमानन्द प्रसाद, मोहन प्रसाद, अभिनीत उपाध्याय, मोहित पांडेय, सुच्चन खान, डॉ. याहिया अंजुम, मार्कण्डेय मिश्र, रमाशंकर प्रसाद, अवधेश पांडेय, डॉ. परवेज, शमशुल आजम, कृष्णा तिवारी, अनिरुद्ध शर्मा, डॉ. नरेंद्र यादव, संतोष तिवारी, राजेंद्र तिवारी, मनीष रजक, गंगासागर मिश्र, भीमशंकर मिश्र, ओमनारायण तिवारी, शैलेष दूबे, मुन्नानाथ तिवारी, राजेश रौनियार आदि ने भी बधाई दी है।

रामजी गिरी को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई
बरहज। लाजपत भवन सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जहां रामजी गिरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई गई। इस दौरान राधारमण तिवारी, भोला तिवारी, रविप्रकाश तिवारी, विजय कुमार गुप्त, संतोष तिवारी, नूर मोहम्मद, अरविंद त्रिपाठी, डॉ. अमरेश सिंह, अनिल निषाद, सुधीर निषाद, मायाशंकर सिंह, व्यास दूबे, वीरेंद्र तिवारी, विद्यासागर मिश्र, विनोद तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, नंदलाल यादव, कृपाशंकर मिश्र, दीपक गिरी, सतीश यादव, रवि प्रताप, व्यास गिरी, रामबहादुर सिंह, राघव पाठक, शिवकुमार पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed