फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ram barat welcomed

राम बरात पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

Wed, 12 Oct 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
ram barat welcomed
ामलीला समिति के ओर से निकली राम बरात में शामिल लोग।संवाद - फोटो : DEORIA
राम बरात पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
विज्ञापन

दिन में निकली बरात, रात को वनगमन का मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखों से छलके आंसू
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में बुधवार को रामलीला के चौथे दिन शाम श्रीराम की बरात रामलीला मैदान से निकली। शहर में विभिन्न स्थानों पर बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं, रात में कलाकारों ने राम के वनगमन का मंचन किया। इसे देख श्रद्धालु भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक गए।
बुुधवार की शाम तीन बजे रामलीला मैदान से श्रीराम सहित तीनों भाई लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की बरात निकली। इसमें हाथी, घोड़े, बैंडबाजा व झांकियां आदि आकर्षण के केंद्र में रहीं। बरात कोऑपरेटिव चौक से नगर पालिका रोड, तहसील चौक, अबूबकर नगर, स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, मालवीय रोड से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन

बरात में आज मेरे राम की शादी है, तथा रामजी की निकली सवारी के गानों पर थिरकते हुए बरात में शामिल लोग हर्षोल्लास के साथ झूमते हुए नजर आए। लोगों ने जगह-जगह श्रीराम बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रात में कलाकारों ने राम वनगमन का मंचन किया। मंचन में राजा दशरथ कानों के पास अपने सफेद बाल को देखकर श्रीराम को राजा बनाने का निर्णय लेते हैं। दासी मंथरा माता कैकेयी को बताती है कि राम के राजा बन जाने के बाद उनको दासी और उनके पुत्र भरत को कारागार में डाल देेंगे। उसके बाद देवासुर संग्राम में मिले दो वरदानों को याद दिलाती है।
माता कैकेयी ने राजा दशरथ से भरत को राजगद्दी और दूसरे में राम को वनवास भेजने के लिए दो वरदानों की इच्छा जाहिर करती हैं। उसके बाद श्रीराम वन को प्रस्थान करने वाले होते हैं, उसी समय पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण भी साथ जाने की जिद करते हैं।
श्रीराम को वन जाते देख पूरे अयोध्यावासी रोने लगते हैं। फिर गंगा तट पर पहुंचने के बाद केवट से मिलते हैं और राम व केवट संवाद होता है। इसके बाद केवट श्रीराम के चरण को धोकर नाव से नदी को पार कराते हैं। इधर, मंत्री सुमंत द्वारा श्रीराम के वन जाने का पता चलते ही राजा दशरथ उनके वियोग में प्राण त्याग देते हैं।

इस दौरान दशरथ के रूप में रामजीत शर्मा, माता कैकेयी के हरिदास बृजवासी, केवट के सौरभ द्विवेदी और मंथरा के रूप में रसिक बिहारी नजर आए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अरुण कुुमार, मंत्री निखिल सोनी, कमलेश मित्तल, हीरा प्तलाल वर्मा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, कपिल सोनी, राजेंद्र जायसवाल, गुड्डू बाबा, श्याम मनोहर, कृष्ण मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed