फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ram Barat toured the city, welcomed by showering flowers

Deoria News: राम बरात ने किया नगर भ्रमण, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Wed, 01 Nov 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat toured the city, welcomed by showering flowers
देवरिया। श्री रामलीला समिति की ओर से मंगलवार की दोपहर रामलीला मैदान से राम बरात निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर यह गुजरी और आम से लेकर खास तक ने पुष्प वर्षा कर बरातियों का स्वागत किया और इस पल का साक्षी बन खुद को धन्य माना।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से गाजे बाजे, आकर्षक झांकी और जयघोष के साथ राम बरात की शुरुआत हुई। शहर के मालवीय रोड, रेलवे स्टेशन, अमन गेट, मोतीलाल रोड सहित अन्य मार्गों पर सबने पुष्प वर्षा कर बरातियों का स्वागत किया। अमन गेट पर मुस्लिम समाज के लोगों ने साफा पहने बरातियों की आवभगत की। इसमें जावेद अहमद, शकील अहमद, अनवारुल हसन, फैजुर्रहमान, अशरफ मीनू, तसलीम मलिक मल्लू, शादाब अहमद आदि शामिल रहे। जहां-जहां से बरात गुजरी छतों पर से भी लोगों ने पुष्प बरसाया। वैश्य परिवार सेवा समिति की ओर से मालवीय रोड पर अटल बरनवाल, कृपानिधान गुप्ता, हरेंद्र जायसवाल, उमाशंकर मद्धेशिया, पुरुषोत्तम मरोदिया, अखिलेश जायसवाल आदि इस पल के साक्षी बने और जयघोष किया। बरात में रामलीला समिति के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, मंत्री निखिल सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश मित्तल, अखिलेंद्र शाही, सौरभ श्रीवास्तव, सभासद पवन जायसवाल, नित्यानंद पांडेय, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed