{"_id":"62f7f47bfcf0e713812e9c88","slug":"rally-with-983-meter-tiranga-deoria-news-gkp4470377126","type":"story","status":"publish","title_hn":"983 मीटर लंबा तिरंगा लेकर छात्रों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीबाजार के बिशुनपुरा स्थित एसबीटी स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।
- फोटो : DEORIA
Link Copied
983 मीटर लंबा तिरंगा लेकर छात्रों ने निकाली रैली
विज्ञापन
गौरी बाजार। एसबीटी स्कूल से 983 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली गई। रैली को देखने क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। छात्रों एवं शिक्षकों के गगन भेदी नारों से इलाका गूंज उठा। बलुआ, बखरा होते रैली गौरी बाजार के रामपुर चौराहा पहुंची। यहां से विद्यालय लौटी।
इसके पूर्व प्रबंधक एमएन त्रिपाठी ने मां भारती को नमन करते हुए रैली को हरी झंडी दिखाई। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल आदि क्रांतिकारियों के वेश में छात्र आकर्षण का केंद्र रहे। छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश की अखंडता और संप्रभुता को कायम रखने की शपथ भी ली। इस विद्यालय के संरक्षक हेमंत मिश्र, उप प्रधानाचार्य एसपी बिंद, दिवाकर पांडेय, अबू दानिश, अंबरीश त्रिपाठी, आनंद शर्मा, रणविजय, अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।