फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rally for shriann

Deoria News: मोटे अनाजों के प्रति किया जागरूक

Thu, 15 Feb 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
rally for shriann
श्रीअन्न मोटा अनाज जागरूक्ता रैली निकालते विद्या​र्थि।संवाद
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

...फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को शहर में श्रीअन्न जागरूकता रैली निकाली गई। रास्ते भर विद्यार्थियों ने लाेगों को मोटे अनाजों की महत्ता के बारे में बताया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पारंपरिक रूप से बाजरा, रामदाना ज्वार, कोदो, रागी, मडुआ और सांवा जैसे श्रीअन्न का प्रयोग लोगों के घरों में होता रहा है। ये सभी पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते हैं। आधुनिक युग की लाइफ स्टाइल डिजीज जैसे मधुमेह, हाइपरटेंशन एवं हृदय रोगों के लिए रामबाण की तरह है। मोटे अनाजों की पोषकता और बीमारी से लड़ने की क्षमता अतुलनीय है। किसान इसका अधिक से अधिक उत्पादन करें तथा आमजन मोटे अनाजों का सेवन बढ़ाएं। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली बनाने के लिए मोटे अनाज का प्रयोग बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

रैली कलक्ट्रेट परिसर से सुभाष चौक, विकास भवन, पुलिस लाइंस से होते हुए स्टेडियम में समाप्त हुई। कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय के छात्र और छात्राएं, कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी एटीएम, बीटीएम, प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए, बी, सी, जनपद के मिलेट्स उत्पादक कृषक और एफपीओ के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजेश कुमार सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी इरम, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्या, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद, रूपेश सिंह, विकास कुमार, अमरेश मिश्रा, ओंकारनाथ दूबे, अविनाश गुप्ता, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed