{"_id":"652ec6b71437479e9205970c","slug":"rakesh-and-archana-won-the-race-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-10593-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दौड़ में राकेश व अर्चना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दौड़ में राकेश व अर्चना ने मारी बाजी
Tue, 17 Oct 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी ब्लॉक के घांटी खास प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय घांटी खास, बरईटोला, धर्मखोर बाबू, गरवैसी, मिर्जापुर, अलावलपुर, गोपालपुर, अमवा, मायापुर, इमिलिया के बच्चों ने भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया। इसके बाद दौड़ शुरू हुई। 50 मीटर में घांटी के सैफुद्दीन, सौ मीटर, दो सौ, तीन सौ, चार सौ मीटर में गोपालपुर विद्यालय के राकेश ने बाजी मारी। वहीं, बालिका वर्ग में संगीता, अर्चना व अंजली ने सौ मीटर, दो सौ मीटर, व चार सौ मीटर में जीत दर्ज की। लंबी कूद में सैफुद्दीन प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल में देवराज एवं बालिका वर्ग में गोपालपुर की अर्चना व घांटी की सफीना ने जीत दर्ज की। इस दौरान अभय सिंह, अमेश तिवारी, गणेश भारती, फुलमोहम्द अंसारी, राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।