फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rajbhar samaj

सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं राजभर समाज की प्रतिभाएं

Sun, 15 Sep 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
rajbhar samaj
राजभर संगठन के तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्रो को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : DEORIA
फोटो-
विज्ञापन

सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं राजभर समाज की प्रतिभाएं
अखिल भारतीय राजभर संगठन की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अखिल भारतीय राजभर संगठन की ओर से रविवार को टाउनहाल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों ने अपने पाल्यों को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने कहा कि राजभर समाज शिक्षा से कोसों दूर रहा है। समाज के जिम्मेदार लोगों खासकर अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए अब आगे आएं। बिना शिक्षा के कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता। लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि उनके शिक्षित होने से दो परिवार समृद्घ होंगे। मौके पर उन्होंने हाईस्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विशाल एवं वर्तिका राय को चांदी का मेडल एवं साइकिल देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि समाज के लोग अब जागरूक होकर अपने अधिकारों की मांग करें। मौके पर मुख्य अतिथि को राजभर समाज का छात्रावास बनवाने का मांग पत्र सौंपा गया। अंत में आयोजक राजकेश राजभर ने आए लोगों का आभार जताया। इस दौरान प्रमोद राजभर, अवधेश, इंद्रजीत, संतलाल, रामाश्रय, ध्रुवलाल, सुजीत, राजेश, परमहंस, अशोक, शेषनाथ, दूधनाथ, सतीश, वंदना, सरोज, पल्लवी, शंभू, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजभर सहित 17 जातियों को मिलेगा एससी का प्रमाण पत्र
देवरिया। अखिल भारतीय राजभर महासभा की बैठक भीखमपुर रोड स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें राजभर सहित 17 अन्य जाति के लोगों को एससी का प्रमाण पत्र जारी करने को स्वीकृति प्रदान करने के लिए न्यायालय व प्रदेश सरकार को बधाई दी गई। राष्ट्रीय महासचिव राजवंशी राजभर ने कहा कि राजभर, कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, तुरहा, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, विंदर, नाथम, तुराहा, गोडिया, माझी आदि को एससी का प्रमाण पत्र जारी करने की बहुत दिनों से मांग की जा रही थी। संबंधित लोग तहसील में जाकर निर्धारित प्रोफार्मा पर ही आवेदन देकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान राकेश राजभर, राजेंद्र प्रसाद, रामबहादुर, अवधेश, परमहंस, धीरज, रामनिवास, दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed