फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raj and Preeti in primary category 50 meter and Sahwa Vidyalaya champion in PT

Deoria News: प्राथमिक वर्ग 50 मीटर में राज और प्रीति और पीटी में सहवा विद्यालय चैंपियन

Tue, 29 Oct 2024 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Raj and Preeti in primary category 50 meter and Sahwa Vidyalaya champion in PT
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड प्रतियो
- जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं कस्तूरबा विद्यालयी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का पहला दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं कस्तूरबा विद्यालयी प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें जिले के 16 ब्लॉकों, दो नगर क्षेत्र के 13 कस्तूरबा विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह संग विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्राथमिक वर्ग 50 मीटर में रेस में राज और प्रीति तथा पीटी में सहवा विद्यालय को चैंपियन घोषित किया गया।
पहले दिन हुई प्रतियोगिता के क्रम में पीटी में देसही देवरिया के संविलियन विद्यालय सहवा विजेता और गौरी बाजार उपविजेता रही। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में वंदना गुप्ता बैतालपुर प्रथम, 400 मीटर में सोनम रजक बैतालपुर प्रथम रहीं। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में राज राजभर गौरी बाजार, 100 मीटर व 200 मीटर रेस में आकाश राजभर भागलपुर, 50 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रीति गुप्ता देसही देवरिया, 100 व 200 मीटर में शाहीन पथरदेवा अव्वल रहीं।
विज्ञापन

100 मीटर जूनियर संवर्ग बालक वर्ग में दिलीप गौरी बाजार, 200 मीटर में शिव सागर चौहान भागलपुर, 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में जूही रुद्रपुर, 200 मीटर में आतिया तरकुलवा प्रथम आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। मौके पर शांति के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारों को उड़ाया गया। सांसद ने कहा कि नई तकनीकी और बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के प्रयास से जनपद के छात्र राष्ट्रीय स्तर तक अपना नाम रोशन कर रहे है। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने अतिथियों का बुके, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।


--------
उद्घाटन समारोह में मोमेंटो ढूंढते नजर आए व्यवस्थापक
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कई अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। कहने को तो जिम्मेदार पिछले एक माह से इसकी तैयारियाें में जुटे हुए थे। हालांकि राज्यमंत्री, सदर सांसद सहित अन्य अतिथियों को जब मोमेंटो, बुके, अंगवस्त्र देने की घोषणा की गई तो पांच मिनट तक उहापोह की स्थिति रही। इसे रखने व सहेजकर देने की जिम्मेदारी किसको थी, कौन इसे लेकर मंच पर पहुंचेगा, इसे लेकर कोई तैयारी नहीं दिखी। आनन-फानन में किसी और का मोमेंटो किसी और को दे दिया गया। अव्यवस्था का आलम यह था कि जब सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान 200 मीटर रेस को भी हरी झंडी दिखा दी गई। ऐसे में प्रस्तुत कर रही छात्रा को अचानक पीछे हटना पड़ा। कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान करौता प्राथमिक विद्यालय का एक छात्र घायल भी हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

---------
बच्चों की भूख-प्यास का नहीं रखा ख्याल
प्रतियोगिता के दौरान जिले के विभिन्न ब्लॉकों व सभी कस्तूरबा विद्यालयों को मिलाकर 500 से अधिक छात्र -छात्राएं यहां आए थे। समारोह के दौरान जिम्मेदारों ने अपने लिए एवं अतिथियों के लिए तो नाश्ता-पानी का इंतजाम कर रखा था। लेकिन बच्चों को नाश्ता-पानी समय से देने में वह पिछड़ गए। सोमवार को तेज धूप में ही बच्चे प्यास के मारे परेशान दिखे। भाटपाररानी के प्राथमिक विद्यालय पड़री उमन के छात्रों ने बताया कि धूम में बैठना असह्य हो गया तो सिर पर कपड़ा डालकर बैठना पड़ा और पानी के लिए किसी ने नहीं पूछा। खेल कराने सहित अन्य जिम्मेदारियों जिनको दी गई थी, वह इधर-उधर नजर आए। आलम यह था कि इस स्थिति को महसूस कर खुद बीएसए शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह को भी मंच से आपसी सामंजस्य बनाकर एवं टीम वर्क के साथ शिक्षकों को कार्यक्रम कराने की अपील करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed