मासूम नासिर की हत्या मामला: पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने छोड़ा, भड़का आक्रोश
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बालक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य युवक के बारे में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी प्रथम दृष्टाया संलिप्तता नहीं पाई गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मासूम नासिर का अपहरण कर हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए एक युवक को कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर नासिर के परिजन और मोहल्लेवासी एसपी ऑफिस पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। छोड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
शहर के कसया बाइपास रोड निवासी ईद मुहम्मद का पुत्र नासिर सात वर्ष शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया में पढ़ता था। चार दिसंबर की सुबह करीब दस बजे से लापता हो गया। इस पर घर के लोगों ने तलाश की और सूचना पुलिस को दी। इसी पांच दिसंबर की रात में करीब सात बजे गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे मजार के पास पिता की गुमटी की दुकान पर बाइक सवार दो युवक फिरौती का पत्र चस्पा कर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो बाइक सवार दोनों युवक को हिरासत में ले लिया। इसी आधार पर पुलिस ने पिपरामदन गोपाल निवासी अजरुद्दीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसकी निशानदेही पर कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के रामपुर बुजुर्ग के पास से एक तालाब से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान रिश्ते के चाचा और अन्य एक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जबकि अन्य एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस उसको छोड़ दी। पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो छोड़े गए युवक का लोकेशन पुलिस ने निकलवाया तो घटना के दिन अपने घर था। शादी तय होने के कारण उसके घर हल्दी की रस्म थी।
इस मामले की जानकारी होते परिजन आक्रोशित हो गए। नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर युवक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं और पुरूषों से बहस भी हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ।
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बालक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य युवक के बारे में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी प्रथम दृष्टाया संलिप्तता नहीं पाई गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।