फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rain upto noon

Deoria News: दोपहर तक हुई रिमझिम बारिश, फिर बढ़ी ठंड

Thu, 15 Feb 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
rain upto noon
बुधवार को मौसम ने लिया करवट बुदाबादी के चलते किचड में सनी सडक।संवाद
...फोटो समाचार
विज्ञापन

अब आसमान होगा साफ, रात में कम होगा तापमान

सड़कों के भीगने से दोपहिया वाहन चलाने में हुई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बुधवार को दोपहर तक हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या बदल गई। इस कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। बारिश के दौरान लोग घरों में दुबके रहे। जिन लोगों को ज्यादा आवश्यक काम थे। वे रेनकोट और छतरी के सहारे से भीगने से बचने की कोशिश करते रहे।
भोर व सुबह में तेज वर्षा हुई। इससे मौसम बदल गया और तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ी महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में उतार चढ़ाव आया है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में शहर के लोगों को किचकिच महसूस हुई। किसानों के चेहरे पर खुशी आ गई। क्योंकि इस बारिश से फसल को फायदा है। दोपहर में बादलों के बीच हल्की धूप हुई तो लोगों को सुखद अहसास हुआ। लेकिन, शाम होते ही कोहरा छा गया। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ व पछुआ की क्षोभ के चलते मौसम में यह परिवर्तन देखने में आ रहा है। बृहस्पतिवार से मौसम बेहतर होने की उम्मीद है।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। अब आसमान साफ होगा। दिन में तापमान बढ़ेगा, लेकिन रात के पारे में गिरावट होगी। दो-तीन दिन तक सुबह शाम हल्का कोहरा रहेगा।


रबी की फसल के लिए लाभदायक : डॉ. रजनीश
भाटपाररानी। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि रबी की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। पुरवा हवा बहने से सरसों में माहू रोग लगने की आशंका है। उन्होंने बताया कि बादल और बारिश से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। यह रबी की मुख्य फसल गेहूं आदि के लिए जरूरी है। बारिश होने से भूमि में नमी आएगी, जो गेहूं के साथ-साथ दलहन और तिलहन और सब्जियों की फसल के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि धूप होने पर दलहन की फसल में कीड़ों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। इसके लिए किसानों को धूप होने पर दवा आदि का छिड़काव करना जरूरी होगा। इससे कीड़े नहीं लगेंगे। यदि मूसलाधार वर्षा होगी तभी सब्जियों और दलहनी फसल को नुकसान पहुंचेगा। हालांकि, बारिश गेहूं के लिए लाभदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed