{"_id":"685060a895e65c9f0e0917b6","slug":"rain-exposed-the-problem-of-drainage-in-villages-deoria-news-c-208-1-sdn1004-156184-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बारिश ने खोली गांवों में जलनिकासी की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बारिश ने खोली गांवों में जलनिकासी की पोल
Mon, 16 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। सोमवार को हुई बारिश ने ग्रामीण इलाकों में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। क्षेत्र के कौलाचक, नारायणपुर चौराहा समेत कई गांवों में लोग जलभराव की समस्या से जूझते दिखे। सड़कों पर पानी भर जाने से घर से निकलना दुश्वार हो गया।
सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद पथरदेवा विकास खंड के कौलाचक गांव की मुख्य सड़क पानी से लबालब हो गई। तरकुलवा ब्लॉक के नारायणपुर चौराहे पर गांव की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब 50 मीटर तक पानी भर गया। इससे नारायणपुर गांव समेत नरहरपट्टी, सरैनी, बाबूपट्टी, भठवा टोला समेत आसपास के गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने जिम्मेदारों से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद