फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Railway police arrested the accused of murder of mother and son in Bhatni

Deoria News: मां-बेटे के हत्यारोपी को भटनी में रेलवे पुलिस ने दबोचा

Thu, 13 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Railway police arrested the accused of murder of mother and son in Bhatni
भटनी (देवरिया)। कौशांबी जिले में डबल मर्डर कर ट्रेन से भाग रहे आरोपी को आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने बुधवार सुबह भटनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह बिहार के सिवान में अपने रिश्तेदार के यहां जाने की फिराक में था। कौशांबी पुलिस की सूचना पर रेलवे पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ लिया। कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सरबजीत उर्फ कल्लू और उसकी मां संगीता की सोमवार को हत्या हुई थी। दोनों को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच उसका लोकेशन वाराणसी से भटनी जा रही ट्रेन में मिला। चरवा थाना प्रभारी की सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप पांडेय, जीआरपी एसओ दिनेश सिंह ने भटनी रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसी क्षेत्र के शनि कुमार सरोज को गिरफ्तार कर लिया। यह बिहार में ईंट-भट्ठे पर काम करता है। निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने बताया कि कौशांबी में दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed