{"_id":"68a4e0b7a9f668ef8909c4fd","slug":"raid-on-brick-kiln-45-liters-of-raw-liquor-recovered-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-161181-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ईंट-भट्ठे पर छापेमारी, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ईंट-भट्ठे पर छापेमारी, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद
Wed, 20 Aug 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार क्षेत्र के भटौली खुर्द स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार को आबकारी विभाग और गौरीबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। दबिश के दौरान टीम ने 45 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण दो बड़े ड्रम और दो बड़े भदेला तथा करीब 500 किलो लहन बरामद किया। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ईंट भट्ठे के मुंशी प्रहलाद यादव और मुंशी जयंत यादव को गिरफ्तार किया, जबकि शराब बनाने वाला मजदूर और भट्ठा मालिक राघवेंद्र त्रिपाठी मौके से फरार हो गया।
आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की तहरीर पर गिरफ्तार दोनों मुंशी, फरार भट्ठा मालिक और मजदूर के खिलाफ धारा 61(2)/49 भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा धारा 60 आबकारी अधिनियम 1910 में मुकदमा दर्ज किया गया है।