फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rahul's house after the opposition attack

राहुल की सभा के बाद विपक्ष हमलावर

Wed, 07 Sep 2016 10:23 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 07 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rahul's house after the opposition attack
भाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार को आर्थिक सहयोग दिया। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘खाट सभा’ चरचा में आ गई है। किसान यात्रा भीड़ और युवराज के भाषण से हटकर खटिया पर केंद्रित हो गया है। समाचार चैनलों पर रातभर खटिया पर बहस चलने के बाद अब चौराहों पर बहस चल रही है। विपक्ष के नेता हमलावर हो गए हैं। राहुल के आने के पूर्व पुलिया से गिरकर एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत को भुनाने में भाजपा, सपा और बसपा के नेता लग गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद ने पचलड़ी पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ता वकील सिंह के परिवार को पांच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की संवेदना मर चुकी है। वह अपने दल के खांटी कार्यकर्ता की मौत पर दुख प्रकट करना भी मुनासिब नहीं समझे।
विज्ञापन



राहुल की खाट सभा नौटंकी का मंच बन गया था। सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि खाट चौपाल करने वाले राहुल गांधी खेत खलिहान और धान पिसान से अनभिज्ञ हैं। गले में धान की माला को  ऐसे निहार रहे थे, जैसे पहली बार देखें हो। सतासी इंटर कॉलेज में गरीबों का मजाक उड़ाया गया। पूरे देश में रुद्रपुर की गरीबों को कांग्रेस ने बदनाम किया है। सपा नेता प्रदीप यादव ने कहा कि राहुल गांधी की खाट सभा फ्लाप रही। किसानों का दर्द कांग्रेस क्या जानेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed