फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rahul earnest per country: Kalraj Mishra

देश के प्रति कितने गंभीर हैं राहुल : कलराज मिश्र

Sun, 14 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 14 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि जेएनयू में राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़ा होकर राहुल गांधी ने अच्छा कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन


दोषियों के साथ उनका खड़ा होना बता रहा है कि वह देश के प्रति कितने गंभीर हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे ताकतों का विरोध करती है।

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र रविवार को जिला पंचायत परिसर स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।

उनकी पार्टी की चार दशकों तक सरकार रही है। उसके बाद भी उनका यह कृत्य समझ से परे है। उन्होंने कहा कि देेश विरोधी ताकतों के खिलाफ सभी को मुस्तैदी से खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन


देवरिया संसदीय क्षेत्र में कराए गए कार्यों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 140 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2.60 करोड़ रुपये, 25 हजार परिवारों को गैस कनेक्शन, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में देवरिया को 103 और कुशीनगर को 93 करोड़ स्वीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय विकास निधि से दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हाल के साथ ही 96 अन्य विकास कार्य के लिए 4.60 करोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि देवरिया में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जमीन मिल गई है। जल्द ही इसे बनवाने का कार्य किया जाएगा।

देवरिया लोकसभा के अंतर्गत आने वाले 10 प्राचीन मंदिरों का पर्यटन विभाग की ओर से सुंदरीकरण कराया। गोरखपुर से देवरिया होते हुए मैरवां को जाने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराया है।


आदर्श गांव पयासी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां 664 शौचालय पास कराया। इसमें जुलाई 2015 में 250 शौचालय बनवा भी लिए गए हैं।

मानक के अनुरूप दो आरओ प्लांट लगवाए गए हैं। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रैंप सहित एक अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के चलते 13 और 14फरवरी को आयोजित होने वाले नौकरी मेले का आयोजन अब 26 और 27 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed