{"_id":"665633547997ed98150db4c6","slug":"rahul-akhilesh-address-in-baraon-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-126703-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भीषण गर्मी में राहुल और अखिलेश को सुनने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भीषण गर्मी में राहुल और अखिलेश को सुनने के लिए उमड़ी भीड़
Wed, 29 May 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
बरहज के बरांव गांव में आयोजित चुनावी जनसभा में उपस्थित भीड़ और पाइप पर बैठे लोग संवाद
फोटो समाचार
राम मंदिर के उद्घाटन में उद्योगपतियों को भेजा गया था बुलावा, नहीं आई थीं राष्ट्रपति
बरहज। बांसगांव संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन में भाजपा ने उद्योगपतियों को बुलावा भेजा था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के दलित परिवार से होने के कारण उन्हें नहीं बुलाया गया था। भाजपा किसान, मजदूरों की नहीं बल्कि अमीरों के लिए है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में पूछा जाता है कि मोदी जी आप आम कैसे खाते हैं, छील कर या अपने आप। सोशल मीडिया पर इस तरीके के बेतुके बयानों पर वह जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बायोलॉजिकल नहीं, बल्कि उन्हें परमात्मा ने भेजा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि मतगणना के बाद सरकार बनने पर पांच जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में खटाखट-खटाखट 8700 रुपये जाने लगेंगे। इंडिया गठबंधन सरकार में उच्च शिक्षा, नौकरी के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बरांव गांव के खाली मैदान में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुरुआती दौर में ही कंठ तर करते हुए बोतल का पानी सिर पर उड़ेल लिया। उन्होंने कहा कि गर्मी है, बहुत गर्मी है। पानी उड़ेलने पर जहां लोगों ने तालियां बजाईं।